उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में आज सुबह अलग-अलग थानां क्षेत्रो में ठंड से बचाओ के लिए अलाव ताप रही दो महिलाएं गम्भीर रूप से झुलस गई। हादशे की जानकारी होने पर उनके परिजनों ने उनको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर उनका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के सुभाष नगर गढ़ीवा मोहल्ला निवासी धूनर प्रसाद की 45 वर्षीय पत्नी निर्मला देवी ठंड से बचने के लिए अपने घर के बाहर अलाव के पास बैठी थीं। इसी दौरान उनकी साड़ी का एक हिस्सा अलाव की चिंगारी की चपेट में आ गया और आग तेजी से फैल गई। परिजनों और ग्रामीणों ने तुरंत आग बुझाया मगर जब तक वह गम्भीर रूप से झुलस गई थी।

प्घटना की सूचना फोन कर सरकारी 108 एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एंबुलेंस कर्मचारी दिनेश कुमार ने ऑनलाइन चिकित्सक डॉ रस्तोगी की मदद से प्राथमिक उपचार करते हुए। महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इसी तरह हथगांम थाना क्षेत्र के तहिपारा गांव निवासी बच्चा लाल की 55 वर्षीय पत्नी रन्नो देवी आज सुबह अपने घर में अलाव जलाकर ताप रही थी। तभी उसकी साड़ी में आग लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गई।

हादशे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए हथगांम सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर दोनों महिलाओं को भर्ती कर उनका इलाज कर रहे थे। तभी के परिजन उसको शहर के किसी प्राइवेट हॉस्पिटल इलाज कराने लेकर चले गए।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share