Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवां कस्बा के नेशनल हाइवे 2 में गुरूवार की शाम पिकअप की चपेट में आ जाने से बाइक सवार की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव निवासी रामनरेश विश्वकर्मा का 24 वर्षीय पुत्र उमेश विश्वकर्मा गुरूवार की शाम कस्बा सामान लेने गया था। वापस लौटते समय जब वह ओवर ब्रिज के समीप पहुंचा तभी तेज रफ्तार आ रही डीसीएम ने उसे टक्कर मार दिया। जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी पोस्टमार्टम हाउस में बड़े भाई गिरीश ने दी है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By