उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिंदकी कोरवाली क्षेत्र के डीघ गाँव के समीप दो बाइकों की भिडन्त में एक बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गया। हादशे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के डीघ गाँव निवासी सलीम का 32 वर्षीय पुत्र राजेश बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए बिंदकी कस्बा गया था।

वहाँ से बीती रात वापस लौटते समय जब उसकी बाइक गाँव के समीप पहुंची तभी दूसरी बाइक से उसकी भिडन्त हो गई। जिसमे राजेश गम्भीर रूप से घायल हो गया। हादशे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरन्त घटना स्थल पर पहुंचे और घायल राजेश को इलाज के लिए शहर के एक प्राइवेट अस्पताल पहुंचाया। वहाँ से आज दोपहर उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर आए तो ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। वही जिला अस्पताल पहुंचे घायल राजेश के पिता सलीम ने घटना की जानकारी दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

