Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के बक्सर रोड पर कोहरे के चलते गिट्टी लदा डम्पर पेड़ से टकरा गया। जिससे डम्पर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया घायल अवस्था उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार उन्नाव जनपद के हसनगंज थाना क्षेत्र के घुरामऊ गांव निवासी स्वर्गीय राम प्रसाद का 22 वर्षीय पुत्र अरविंद जो डम्पर चालक है। बीती रात वह बांदा जनपद से गिट्टी लाद कर वापस जा रहा था।

तभी कल्यानपुर थाना क्षेत्र के बक्सर रोड पर कोहरे के चलते उसका डम्पर रोड किनारे लगे पेड़ से टकरा गया। जिससे डम्पर चालक अरविंद गंभीर रूप से घायल हो गया घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए गोपालगंज सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे थे। तभी घटना की सूचना पर जिला अस्पताल पहुंचे अरविंद के फूफा राम खेलावन उसको अपने साथ उन्नाव जनपद इलाज कराने लेकर चले गए।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By