Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां चर्च के अंदर धर्मांतरण के आरोप को लेकर जबरदस्त हंगामा देखने को मिला है। राधानगर थाना क्षेत्र स्थित इंडिया प्रेसबाईटेरियन चर्च में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया और चर्च के अंदर बवाल की स्थिति बन गई। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि चर्च के अंदर हिंदू महिलाओं को प्रलोभन देकर धर्मांतरण कराया जा रहा था।

कार्यकर्ताओं के मुताबिक, चर्च के अंदर बड़ी संख्या में हिंदू महिलाएं मौजूद थीं। जिसको लेकर उनका आक्रोश और भड़क गया हंगामे की सूचना मिलते ही मौके पर सीओ सहित भारी पुलिस बल पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की गई। इस दौरान पुलिस ने चर्च के पादरी डेविड को हिरासत में ले लिया है। हालांकि कार्यवाई के दौरान हालात और तनावपूर्ण हो गए। जब बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पुलिस की गाड़ी को घेर लिया।

पुलिस और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोंकझोंक भी हुई। जिससे मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और हिरासत में लिए गए पादरी से पूछताछ की जा रही है। राधानगर थाना क्षेत्र के इंडिया प्रेसबाईटेरियन चर्च से जुड़े इस मामले ने जिले में सनसनी फैला दी है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By