उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिलें के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के लखनऊ रोड सात मील तिराहे के समीप चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के अशई का पुरवा गांव निवासी नरेंद्र सिंह का 20 वर्षीय पुत्र आकाश सिंह बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था। जब उसकी बाइक थाना क्षेत्र के लखनऊ रोड सात मील तिराहे के समीप पहुंची तभी चार पहिया वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दिया। जिससे बाइक सवार आकाश रोड पर गिरकर घायल हो गया,

हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायल का इलाज कर रहे हैं।

घायल के साथ अस्पताल पहुंचे उसके भाई गौरव सिंह ने बताया भाई बाइक पर सवार होकर घर से निकला थाम जब वह सात मील तिराहे पर पहुंचा तभी चार पहिया वाहन ने इसको टक्कर मार दिया जिससे वह घायल हो गया है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

