उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिलें की सदर कोतवाली क्षेत्र के हरिहरगंज ओवर ब्रिज पर अनियंत्रित बाइक सवार गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार हुसैनगंज थानां क्षेत्र के मंशूरपुर गांव निवासी राज करन का 22 वर्षीय पुत्र रोहन बीती रात बाइक पर सवार होकर राधा नगर थाना क्षेत्र दोस्तों को नव वर्ष की शुभकामनाएं देने निकला था। वहां से वापस अपने नानी से मिलने आबू नगर जा रहा था। जब उसकी बाइक कोतवाली क्षेत्र के हरिहरगंज ओवर ब्रिज पर पहुंची।

तभी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।

वही घायल के पास मौजूद रोहन की नानी राम सखी ने बताया कि बीती रात यह अपने दोस्तों से मिलने राधा नगर थाना क्षेत्र गया था। वहां से वापस हमसे मिलने आ रहा था। तभी रास्ते में बाइक से गिरकर यह घायल हो गया है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share