G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ रोड बाईपास चौराहे के समीप ट्रैक्टर ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार ट्रैक्टर चालक घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार कानपुर जनपद के डेरापुर थाना क्षेत्र के अगवासी गांव निवासी प्रकाश सिंह का 42 वर्षीय पुत्र पुती सिंह जो सदर कोतवाली क्षेत्र के पक्का तालाब में निवास कर दूसरे का ट्रैक्टर चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता है।

आज वह कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ रोड बाईपास चौराहे के समीप ट्रैक्टर खड़ा कर स्कूटी से वापस अपने आवास आ रहा था। तभी रोड से निकले ट्रक की टक्कर से वह गिरकर घायल हो गया। घटना की सूचना फोन कर सरकारी एंबुलेंस को दी गई।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share