उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के बहुआ कस्बे के समीप चार पहिया वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दिया। जिससे वह रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुँचाया गया।

जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बहुआ कस्बे के सर्वोदय नगर मोहल्ला निवासी सिद्दीक कुरैसी का 50 वर्षीय पुत्र इलियास कुरैसी बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था। तभी कस्बे के समीप चार पहिया वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दिया।

जिससे इलियास कुरैशी रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत घायल अवस्था उसको इलाज के लिए बहुआ स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती घर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

