उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधा नगर थाना क्षेत्र के बडनपुर गांव की मोड पर अचानक सामने आए ब्रेकर पर बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। जिससे बाइक पर सवार दो सगे भाई घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार गाजीपुर थाना क्षेत्र के डडिया गांव निवासी अरविंद कुमार का 19 वर्षीय पुत्र अनिल कुमार व 16 वर्षीय पुत्र अमित कुमार दोनों भाई एक ही बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए कानपुर जनपद गए थे।

वहां से वापस लौटते समय जब राधा नगर थाना क्षेत्र के बडनपुर गांव की मोड़ के समीप पहुंचे तभी अचानक सामने आए ब्रेक कर पर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। जिससे दोनों भाई घायल हो गए फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी गई।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!