उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हसवा ब्लॉक के भैरवां गाँव में भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई जी के जन्मशताब्दी समारोह वर्ष के अन्तर्गत बुद्धवार को सदर विधानसभा क्षेत्र में अटल स्मृति सम्मेलन का आयोजन भारतीय जनता पार्टी द्वारा किया गया।कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री व कानपुर बुन्देलखण्ड क्षेत्र के प्रभारी, सदस्य विधानपरिषद अनूप गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि आज हम अपने पार्टी के पुरोधा, कवि व साहित्यकार आदरणीय श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई जी के शताब्दी जन्मजयन्ती वर्ष कार्यक्रम में उपस्थित हैं श्रद्धेय अटल जी सिर्फ भाजपा के नहीं अपितु वह भारत के सर्वमान्य नेता थे,आपका ध्येय राष्ट्र प्रथम का रहा, विपक्षी नेता के बाबजूद उन्हें संयुक्त राष्ट्र संघ के अधिवेशन में वह भारत का पक्ष रखने विदेश जाते रहे हैं,

वह सर्वशिक्षा अभियान व स्वर्णिम चतुर्भुज योजना संचालित कर भारत को विकसित करने का आधार दे गये।कार्यक्रम में पूर्व विधायक विक्रम सिंह द्वारा अटल बिहारी वाजपेई जी की रचित कविता हिन्दू तन मन, हिन्दू जीवन कविता को दोहराया गया। वहीं जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव द्वारा उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त किया गया।

इस कार्यक्रम में पूर्व विधायक करण सिंह पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज शुक्ला, आशीष मिश्रा, प्रमोद द्विवेदी, हसवा ब्लॉक प्रमुख विकास पासवान, उदय लोधी, नीरज सिंह, ज्योति प्रवीण, प्रवीण सिंह, अपर्णा सिंह गौतम, अर्चना त्रिपाठी, सुशीला मौर्य, शिवानी राजपूत, पुष्पा पासवान, रेखा सोनी,नीरज सेंगर, बच्चा तिवारी, अभिषेक शुक्ला, शिवपूजन तिवारी, विवेक श्रीवास्तव धीरू, संजय श्रीवास्तव, अभिजीत भारती, जसवंत गिहार, मधुराज विश्वकर्मा, मंजू शुक्ला, देवनाथ धाकड़े,

सुधा मौर्य, सुनीता गुप्ता, धनंजय द्विवेदी, राजेश सिंह जनसेवक, शुभम् तिवारी, प्रदीप गर्ग, स्वरूप राज सिंह जूली, शानू सिंह, सुरेन्द्र मौर्य, नितिन, अमन दिवेदी योगेश पाडेय,सतीश शुक्ला, एवं भैरवा ग्राम प्रधान राकेश कुमार, रमवां ग्राम प्रधान जयराज सिंह वैश,घूरी बुर्जूग पूर्व ग्राम प्रधान नागेंद्र सिंह, सहित पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ता व बड़ी संख्या में स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

गांव को गांव से जोड़ने का संकल्प, अटल बिहारी वाजपेई का सपना, प्रधानमंत्री सड़क योजना के साथ अब पूर्ण
