G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिलें के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर स्थित चौडगरा चौराहे पर बाइकों की भिडन्त में एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के हरदोलपुर गांव निवासी छोटेलाल कश्यप का 55 वर्षीय पुत्र सुनील कुमार कश्यप बाइक पर सवार होकर निकाला था। जब वह थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर चौडगरा चौराहे पर पहुंचा तभी दूसरी बाइक से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। जिसमें सुनील कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए गोपालगंज सीएचसी लेकर पहुंचे।

जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। घायल के साथ अस्पताल पहुंचे उसके भतीजे यश ने बताया चाचा चौडगरा में स्थित एक नमकीन फैक्ट्री में काम करते हैं। काम करके वापस घर लौट रहे थे जब चौराहे पर पहुंचे तो दूसरे बाइक से टकराकर घायल हो गए हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share