G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की चांदपुर थानां पुलिस द्वारा शातिर अभियुक्त को एक अदद फैक्ट्री मेड शाट गन डबल बैरल 12 बोर के साथ किया गया गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह के निर्देशन में वांछित/वारण्टियों की गिरफ्तारी व अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में चांदपुर थानां पुलिस द्वारा शातिर आरोपी थानां क्षेत्र के हरिजनपुर गाँव निवासी सुरेन्द्र सिहं के 30 वर्षीय पुत्र अंकुर उर्फ छोटू को एक अदद फैक्ट्री मेड शाट गन डबल बैरल 12 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 02/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय रवाना किया गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share