Spread the love

उत्तर प्रदेश फ़तेहपुर जिले के थरियांव थानां क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 पर कस्बे के समीप स्थित ओवर ब्रिज पर ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। घायल अवस्था मे उनको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार हथगांम थाना क्षेत्र के नगरा सरांय साबा गाँव निवासी स्व. भिक्खूराम का 50 वर्षीय पुत्र राजेन्द्र प्रसाद गांव निवासी फूल के27 वर्षीय पुत्र बुद्धिमान के साथ बाइक से शहर किसी काम से आ रहा था।

जब इनकी बाइक थरियांव थानां क्षेत्र नेशनल हाइवे 2 पर थरियांव कस्बा के ओवर ब्रिज पर पहुंची तभी पीछे से आ रहे ट्रेलर ने टक्कर मार दिया। जिससे दोनों घायल हो गए। फोन कर घटना की सरकारी एम्बुलेन्स को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुँचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By