G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर ओवर ब्रिज के समीप स्कूटी की टक्कर से बाइक पर सवार महिला गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।जानकारी के अनुसार कल्यानपुर थाना क्षेत्र के रेवाड़ी गांव निवासी दीपक की 43 वर्षीय पत्नी शशि प्रभा अपने पति के साथ बाइक पर सवार होकर मलवा ब्लॉक आ रही थी। जब बाइक मलवा थाना क्षेत्र के कस्बे में कस्बे स्थित ओवर ब्रिज के समीप पहुंची तभी स्कूटी सवार बाइक को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे बाइक पर सवार शशि प्रभा रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। पति दीपक ने फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल अवस्था में शशि प्रभा को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।

जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं वही पत्नी के साथ अस्पताल पहुंचे उसके पति दीपक कुमार ने बताया की शशि प्रभा कल्यानपुर में आंगनबाड़ी के पद पर कार्यरत है आज मीटिंग के लिए मलवा ब्लॉक में बुलाया गया था। हमारे साथ बाइक पर सवार होकर आ रही थी जब मलवा ओवर ब्रिज के समीप पहुंचे तभी स्कूटी सवार बाइक को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे यह रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share