Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधा नगर थाना क्षेत्र के बड़नपुर गांव के समीप अनियंत्रित बाइक सवार मजदूर रोड पर गिरकर घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार गाजीपुर थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव निवासी रामचरन का 30 वर्षीय पुत्र सुरेश कुमार जो मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। रोज की भांति आज भी वह बाइक पर सवार होकर शहर मजदूरी करने आ रहा था जब उसकी बाइक राधा नगर थाना क्षेत्र के बड़नपुर गांव के समीप पहुंची।

तभी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई जिससे बाइक चालक सुरेश कुमार घायल हो गया। फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायल का इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By