G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के कस्बे के ओवर ब्रिज के समीप डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार बकेवर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी हरी लाल का 25 वर्षीय पुत्र मुकेश बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए शहर आ रहा था।

जब उसकी बाइक मलवा थाना क्षेत्र के कस्बे में स्थित ओवर ब्रिज के समीप पहुंचा तभी बाइक अनियंत्रित का डिवाइडर से टकरा गई। जिससे बाइक चालक मुकेश रोड पर गिरकर घायल हो गया। फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share