उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली पुलिस टीम व राजस्व टीम द्वारा धारा 14 (1) गैगेस्टर एक्ट के तहत कुल 5 करोड़ 15 लाख ( मार्केट वर्तमान मूल्य) की अचल सम्पत्ति कुर्क जब्त की गयी। जिलाधिकारी के आदेश में पुलिस अधीक्षक व अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में राजस्व टीम उपजिलाधिकारी सदर क्षेत्राधिकारी नगर तहसीलदार सदर एवं लेखपालगण, पुलिस टीम प्रभारी निरीक्षक तारकेश्वर राय तारकेश्वर राय मय के कुशल पर्यवेक्षण में जिलाधिकारी के आदेश वाद संख्या 1506/2025 कंप्यूटरीकृत वाद संख्या D 202502250001506 सरकार बनाम हाजी रजा मो० उर्फ हाज़ी मो० रजा अंतर्गत धारा 14 (1) अधिनियम गिरोहबंद एवं आसामाजिक क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम, 1986 सदर कोतवाली मुकदमा अपराध संख्या 01/2022 धारा 2/3

उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम 1986 से संबंधित अभियुक्त हाजी रजा उर्फ मोहम्मद रजा पुत्र मोबिन निवासी मोहल्ला पनी सदर कोतवाली द्वारा अपने गैंग के सदस्य मोहम्मद अयाज उर्फ राहत पुत्र मोबिन निवासी मोहल्ला पनी सदर कोतवाली के नाम पर नाम अर्जित अवैध संपत्ति / जमीन पीरनपुर पूर्व शहर फतेहपुर गाटा सं०/ प्लाट नं0 428 कुल रकबा 237 वर्गमी0 व नौकरों 1. उमेश पुत्र स्व० विश्वनाथ निवासी खेलदार सदर कोतवाली के नाम अर्जित अवैध संपत्ति / जमीन अहमदपुर फतेहपुर गाटा सं0 436 कुल रकबा 0.1800 में से 0.1500 हे0 2. राकेश पासवान पुत्र शिवनन्दन निवासी चौधराना सदर कोतवाली के नाम अर्जित अवैध संपत्ति / जमीन नासिरपुर फतेहपुर गाटा सं0 31 व 32 खाता सं0 32 कुल रकबा 0.4240हे0 का 1/2 भाग 0.2120हे0 तथा अवैध संपत्ति / जमीन अजगवां फतेहपुर गाटा सं0 766,767,768/1 कुल रकबा 1.2950 हे0 का 1/2भाग 0.6475हे0 3. कुलदीप पुत्र मनोज निवासी आबूनगर सदर कोतवाली नगर के नाम अर्जित अवैध संपत्ति / जमीन शेखपुर उनवां फतेहपुर फतेहपुर गाटा सं0 219अ ब कुल रकबा 0.2020हे0 अवैध संपत्ति / जमीन अजगवां फतेहपुर गाटा सं0 1063/1,1064/2 व 1085/2 कुल रकबा 1.4975हे0, अर्जित अवैध संपत्ति / जमीन चक विसौली फतेहपुर गाटा सं0 118मि0 व 118 मि0 कुल रकबा 0.4005हे0 को कुर्क जब्तीकरण करने हेतु।

उप जिला मजिस्ट्रेट अनामिका श्रीवास्तव के नेतृत्व में राजस्व टीम तहसीलदार अमरेश सिंह, कानूनगो नगर वीरेंद्र सिंह लेखपाल कस्बा दक्षिणी संतोष कुमार, आशुतोष सिंह लेखपाल क्षेत्रीय, विनय कुमार लेखपाल अहमद पुर, हरिगोविंद सिंह लेखपाल अजगवा के साथ मय पुलिस बल क्षेत्राधिकारी नगर गौरव शर्मा, प्रभारी निरीक्षक तारकेश्वर राय, निरीक्षक दिनेश कुमार शुक्ला, उपनिरीक्षक संतोष कुमार शुक्ला, उपनिरीक्षक अनीश कुमार शुक्ला, उपनिरीक्षक विनीत कुमार उपाध्याय, उपनिरीक्षक भारत सिंह, उप निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद यादव कांस्टेबल विजय वीर सिंह कांस्टेबल मंगला प्रसाद मौके पर उपस्थित आकर समक्ष गवाहनों के उक्त अवैध रूप से अर्जित संपत्ति की कुर्की जब्तीकरण हेतु मुनादी कराकर संपत्ति को कुर्क/जब्त किया गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

