G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में साइबर क्राइम थाना की टीम द्वारा राधा नगर थाना क्षेत्र के रमवाँ के कोटेश्वर इंटर कॉलेज में जनजागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया।पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह के कुशल निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र पाल सिंह के कुशल मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी अपराध प्रमोद कुमार शुक्ल के कुशल नेतृत्व में आज कोटेश्वर इंटर कॉलेज रमवा में साइबर थाना के उ0नि0 रणधीर सिंह, हे0का0 अखिलेश उपाध्याय व राधानगर थाना द्वारा जनजागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में साइबर क्राइम थाना द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध से संबंधित बचाव हेतु विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर उपरोक्त कॉलेज के प्रबंधक कोटेश्वर शुक्ल, डी०के० श्रीवास्तव, डॉ० उमाशंकर तिवारी आदि व विद्यार्थी उपस्थित रहे। इसी क्रम में जनपद के अन्य थानों पर भी साइबर जागरूकता अभियान बृहद रूप से किया जा रहा है। ➡️कार्यशाला के दौरान भारत सरकार गृह मंत्रालय द्वारा संचालित साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 एवं www.cybercrime.gov.in पोर्टल के उपयोग के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। ➡️साइबर ठगी का शिकार होने पर तुरंत उक्त नंबर या पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर अपराध को रोका जा सकता है। प्रमुख बिंदु जिन पर जानकारी दी गई- 🔹बैंकिंग फ्रॉड, क्यूआर कोड स्कैन कर ठगी
🔹व्हाट्सएप हैकिंग, OLX व KYC आधारित ठगी🔹फर्जी ऐप्स, ऑनलाइन लोन स्कैम, हनी ट्रैपिंग
🔹ATM व इंटरनेट मीडिया से जुड़ी ठगी 🔹निवेश / गेमिंग ऐप के जरिए धोखाधड़ी व अन्य कंप्यूटर से संबंधित धोखाधड़ी 🔹सेक्सटॉर्शन व न्यूड कॉल ब्लैकमेलिंग, सेक्सटॉर्शन जैसे मामलों में विशेष सावधानी की सलाह- ➡️साइबर अपराधियों द्वारा फर्जी महिला प्रोफाइल बनाकर सोशल मीडिया (विशेषतः फेसबुक) पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी जाती है। बाद में व्हाट्सएप नंबर लेकर वीडियो कॉल के माध्यम से अश्लील वीडियो दिखाया जाता है और फिर स्क्रीन रिकॉर्डिंग के माध्यम से ब्लैकमेल कर धन की मांग की जाती है। ➡️जनसामान्य को सलाह दी गई कि –🔹किसी भी अजनबी की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार न करें। 🔹अनजान नंबर से आने वाली वीडियो कॉल न उठाएं।🔹यदि कॉल उठानी हो तो कैमरे पर अंगूठा या कवर रखें।🔹किसी भी प्रकार की ठगी की स्थिति में तुरंत 1930 पर कॉल करें या www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share