Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के नई तहसील चौराहे के समीप ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे ई-रिक्शे पर सवार महिला घायल हो गई हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया जहाँ डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के अस्ती गांव निवासी फकीरे लाल की 40 वर्षीय पत्नी सुमैंना देवी ई-रिक्शे पर सवार होकर शहर किसी काम के लिए आ रही थी। जब रिक्शा नई तहसील चौराहे के समीप पहुंचा तभी अनियंत्रित होकर पलट गया।

जिससे रिक्शे में सवार सुमैंना देवी घायल हो गई। हादसे की जानकारी उसके पुत्र घनश्याम को हुई तो तुरंत घटना स्थल पर पहुंच कर अपनी मां सुमैंना देवी को दूसरे ई-रिक्शा पर सवार कर इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। वही घायल माँ के साथ अस्पताल पहुंचे उसके पुत्री घन श्याम ने बताया मां ई-रिक्शे से शहर आ रही थी तभी रास्ते मे रिक्शा पलट गया और माँ का रिक्शे के नीचे दबने से एक पैर टूट गया है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By