G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के तिलकापुर गांव में खाना बनाते समय महिला गंभीर रूप से झुलस गई। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार बांदा जनपद के कमासिन थाना क्षेत्र के वीरा गांव निवासी धीरज कुमार की 23 वर्षीय पत्नी लक्ष्मी देवी जो खागा कोतवाली क्षेत्र के तिलकापुर गाँव अपने मायके आई हुई थी। तभी आज सुबह घर की दूसरी मंजिल पर खाना बनाते समय उसके कपड़ों में आग लग गई।जिससे वह गंभीर रूप से झुलत गई हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत आग को काबू कर उसको इलाज के लिए हरदो सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने जिला अस्पताल भेज दिया वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share