G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के संवत गांव के समीप पेड़ पर चढ़कर सूखी लकड़ी तोड़ते समय युवती नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत मौके पर पहुंचकर घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के संवत गांव निवासी सुरेश कुमार की 19 वर्षीय पुत्री आज सुबह गांव के समीप स्थित पेड़ पर चढ़कर सूखी लकड़ी तोड़ रही थी।

तभी उसका पैर फिसला और वह पेड़ से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो सभी भागते हुए घटना स्थल पर पहुंचे। जहां घायल अवस्था में उसको पड़ी हुई देखा तो तुरन्त अपने प्राइवेट वाहन से इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुँचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share