उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के सनगांव गांव में आज सुबह ठंड की वजह से महिला घर मे लकडी जलाकर अलाव ताप रही थी। तभी उसके कपड़ों में आग लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गई। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के सनगांव गांव निवासी राजू की 35 वर्षीय पत्नी शशिकला आज सुबह ठंड से बचाव के लिए घर में आग जला कर अलाव ताप रही थी। तभी उसकी साड़ी में आग लग गई और जब तक वह कुछ समझ पाती उससे पहले ही वह गंभीर रूप से झुलस गई।

हादसे की जानकारी उसकी बहन रंजना देवी को हुई तो तुरंत आग बुझाकर फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। वही शशिकला के साथ अस्पताल पहुंची उसकी बहन रंजना देवी ने बताया कि आज सुबह खाना पीना खाने के बाद बहनोई मजदूरी करने चला गया। बच्चे स्कूल चले गए तभी बहन ठंड से बचाव के लिए घर मे आग जलाकर ताप रही थी। तभी उसकी साड़ी में आग लग गई जिससे वह जल गई है उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर आए हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share