उत्तर प्रदेश फ़तेहपुर जिलें के मलवा थानां क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 पर रोड किनारे खड़ा होटल कर्मी घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार मालदा जनपद के इंग्लिश बाजार थानां क्षेत्र के सिपबा कालोनी निवासी नंद लाल का 60 वर्षीय पुत्र गोपाल जो फ़तेहपुर जनपद के मलवा थानां क्षेत्र में प्रिमयर मील में काम करता था।

मील बन्द होने के बाद वह मलवा में ही नेशनल हाइवे 2 पर स्थित यादगार होटल में काम करने लगा। आज वह किसी काम से रोड़ किनारे था तभी चार पहिया वाहन की टक्कर से वह घायल हो गया। फ़ोन कर घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेन्स को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share