उत्तर प्रदेश फ़तेहपुर जिले के कलेक्ट्रेट परिसर बुद्ध पार्क के निकट देश की पहली मुस्लिम महिला शिक्षिका ज्ञानज्योति फातिमा शेख की जयंती का कार्यक्रम बड़े धूमधाम से मनाया गई। बार एशोसियेशन के अध्यक्ष गया प्रकाश दूबे बाल कल्याण समिति की सदस्य तरन्नुम व महिला थाना से सब इंस्पेक्टर आशा पांडेण्य सामाजिक कार्यकर्ता मालती देवी वरिष्ठ अधिवक्ता रूही एडवोकेट ने सामूहिक रूप से केक काटा इस मौके पर तरन्नुम ने कहा कि फातिमा शेख ने महिलाओं के लिए जो स्कूल खोला वो महिलाओं के लिए मील का पत्थर साबित हुआ उन्होंने सामाजिक कुरीतियों को दूर करने में भी अतुलनीय योगदान दिया। गया प्रकाश दूबे ने अध्यक्ष ने कहा है कि फातिमा शेख ने महिलाओं के बीच शिक्षा की जो ज्योति जलाई वो आज निरन्तर जल रही है। शिक्षा की वजह से आज महिलाएँ शिक्षित हो कर आज हर क्षेत्र में अपना व देश का नाम रोशन कर रही हैं। इस कार्यक्रम के आयोजक मोहम्मद आसिफ एडवोकेट ने बताया कि 1848 में लड़कियों, विशेष रूप से दलित और मुस्लिम समुदाय की लड़कियों को शिक्षित करने में उनका योगदान अविस्मरणीय है। फातिमा शेख ने सावित्रीबाई फुले और महात्मा ज्योतिबा फुले के साथ दलित महिलाओं के उत्थान के लिए अथक प्रयास किए। सावित्रीबाई फुले के शिक्षा के कार्य को आगे बढ़ाने के लिए जब उन्हें घर से निकाला गया, तब फातिमा शेख के भाई उस्मान शेख ने फुले दंपति को सहारा दिया।

स्कूल में अध्यापकों की अनुपलब्धता के समय फातिमा शेख ने लड़कियों को पढ़ाने का महत्वपूर्ण कार्य किया। फातिमा शेख को दलित-मुस्लिम एकता के एक प्रमुख ध्वजवाहक के रूप में स्मरण किया जाता है। इस मौके पर बार एशोसियेशन के महामंत्री जितेन्द्र सिंह, वीर प्रकाश लोधी एडवोकेट, श्रवण कुमार गौण एडवोकेट, वीर सिंह एडवोकेट अनुज दिक्षित एडवोकेट, अजलाल फारुकी एडवोकेट , पूर्व पुलिस उपाधीक्षक मोहम्मद कासिम, पूर्व महामंत्री बार एशोसियेशन बचानी लाल, पूर्व महामंत्री आशीष गौण, चंद्र पाल मौर्य एडवोकेट, ममनून एडवोकेट, अत्तहियात एडवोकेट, शकील एडवोकेट, सुरेन्द्र गौतम एडवोकेट, बौद्ध प्रिय गौतम एडवोकेट, मोहम्मद गुलफाम खान एडवोकेट, रुखसार एडवोकेट, अलफिशा एडवोकेट दिव्या एडवोकेट, दानिशी एडवोकेट, यासीन एडवोकेट, मोहम्मद यासीन एडवोकेट, मिर्जा असद बेग एडवोकेट,शिव प्रसाद, ब्रजेश सोनी, गाज़ी अब्दुर रहमान गनी, दिलशाद अहमद, धीरज कुमार बाल्मीकि, शुऐब अहमद अरबी, इरशाद हुसैन, प्रकाश अम्बेडकर, नरेश पासी सहित भारी संख्या में प्रबुद्ध लोग मौजूद रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

