G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हथगांम थाना क्षेत्र के पलिया छिवलहा गाँव के समीप ई-रिक्शा और बाइक की ज़ोरदार भिडन्त हो गई। जिसमें बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया हादशे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत परिजन मौके पर पहुंचे और घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थरियांव थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर कला गांव निवासी दिनेश गुप्ता का 21 वर्षीय पुत्र आकाश गुप्ता बाइक पर सवार होकर घर से निकला था। जब उसकी बाइक हथगांम थाना क्षेत्र के पलिया छिवलहा गाँव के समीप पहुंची तभी ई-रिक्शे से उसकी ज़ोरदार भिडन्त हो गई। जिससे बाइक चालक अशोक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत फोन कर घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेन्स को दिया।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे थे। तभी प्राइवेट एंबुलेंस चालक घायल के परिजनों को गुमराह कर उसको शहर के किसी प्राइवेट अस्पताल इलाज कराने लेकर चले गए। वही घायल के साथ अस्पताल पहुंचे उसके भाई अवधेश गुप्ता ने बताया की आकाश बिजलीं वायरिंग का काम करता है। वह आज छिवलहा वायरिंग करने जा रहा था तभी हादशे में वह गम्भीर रूप से घायल हो गया है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share