Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हथगांम थाना क्षेत्र के कुंभीपुर गांव के समीप साइकिल सवार से टकराकर बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार बांदा जनपद के बबेरू थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी रामानंद सिंह का 20 वर्षीय पुत्र जितेंद्र सिंह बाइक पर सवार होकर हथगांम थाना क्षेत्र के कुंभीपुर गांव अपनी ननिहाल आया था।

तभी गांव के समीप साइकिल सवार से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए हथगांम सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस के ईएमटी रामू वर्मा व पायलट चरण सिंह के साथ जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। घायल के साथ अस्पताल पहुंचे उसके भाई दीपक सिंह ने बताया की जितेंद्र सिंह अपनी नानी के घर आया था। तभी साइकिल सवार से टकराकर घायल हो गया है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By