उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के पिछली पर गांव के समीप अनियंत्रीत बाइक सवार रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बरुवा गांव निवासी संतलाल का 35 वर्षीय पुत्र सरवन बाइक पर सवार होकर घर से बाजार करने गया था।

जब उसकी बाइक थाना क्षेत्र के पिछली पर गांव के समीप पहुंची तभी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। जिससे बाइक चालक रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे और अपने प्राइवेट वाहन से उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। घायल के साथ अस्पताल पहुँचे सरवन के साले ने मदन सिंह ने बताया मवई बाज़ार जाते समय रास्ते मे गिरकर घायल हो गया है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

