G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के दरवेशाबाद गांव के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के नाशे पीर मोहल्ला निवासी भैरव दीन का 27 वर्षीय पुत्र अनुज बाइक पर सवार होकर बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के कस्बा गया था। वहां से वापस लौटते समय जब उसकी बाइक कोतवाली क्षेत्र के दरवेशाबाद गांव के समीप पहुंची तभी अज्ञात वाहन बाईक को टक्कर मारते हुए निकल गया।

जिससे बाइक चालक रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए बिंदकी सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। घायल के साथ अस्पताल पहुंचे उसके पिता ने बताया की अनुज बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के कस्बा ठठराही अपनी ससुराल।गया था। वहां से वापस लौटते समय जब उसकी बाइक दरवेशाबाद गाँव के समीप पहुंची तभी अज्ञात वाहन उसको टक्कर मारते हुए निकल गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share