उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में आज अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज, जोन प्रयागराज ज्योति नारायण द्वारा माघ मेला- 2026 की तैयारियों के दृष्टिगत आगामी मकर संक्रांति एवं मौनी अमावस्या के स्नान पर्व हेतु रूट डायवर्जन व यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से सुव्यवस्थित आयोजन के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक एवं अन्य अधिकारियों के साथ थाना खागा क्षेत्रान्तर्गत नवीन मंडी एवं थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत मदारीपुर मोड पर वाहन पार्किंग (होल्डिंग एरिया) व लखनऊ बाईपास पर स्थित रूट डायवर्जन का स्थलीय निरीक्षण किया गया। अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज, जोन प्रयागराज ज्योति नारायण के पुलिस लाइन आगमन पर रिज़र्व पुलिस लाइन में गार्द द्वारा सलामी दी गई।

उसके बाद अपर पुलिस महानिदेशक द्वारा जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह के साथ गेस्ट हाउस रिजर्व पुलिस लाइन में माघ मेला-2026 के दृष्टिगत यातायात डायवर्जन, पार्किंग होल्डिंग एरिया, भीड़-प्रबंधन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तृत गोष्ठी/ समीक्षा बैठक की गई। साथ ही जनपद के राजपत्रित अधिकारियों के साथ कानून व्यवस्था एवं अपराध पर चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। गोष्ठी में अपर पुलिस अधीक्षक महेन्द्र पाल सिंह एवं समस्त क्षेत्राधिकारीगण उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share