उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के हसवा कस्बे में आज शुक्रवार की दोपहर दिल को दहला देने वाली घटना उस वक्त घट गयी। जब युवक ने जंगल में 45 वर्षीय युवक की गला रेतकर हत्या करने के बाद घर वापस आया और बहन पर ताबड तोड धारदार हथियार से हमला करने लगा। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी। बीच बचाव करने पहुंची भाभी पर भी धार दार हथियार से हमलाकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद युवक मौके से फरार हो गया। नन्द व भाभी को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने भाभी को मृत घोषित कर दिया। वहीं नन्द की हालत गंभीर देख कानपुर के लिए रेफर कर दिया। घटना के बाद से हसवा में दहसत का व्याप्त हो गयी।

घटना की सूचना पर पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण करने के बाद अधेड़ के शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार हसवा कस्बा निवासी हसमतउल्ला का पुत्र आमिर उर्फ बदलू वह बाहर नौकरी करता है उसकी पत्नी जिकरा परवीन 22 वर्ष बहन मन्नू 26 साल घर पर थी। बताते है कि शुक्रवार की दोपहर देवर दिलदार हसवा कस्बा निवासी ने फैजान पुत्र राजू की जंगल में गला रेतकर हत्या कर दिया। उसके बाद वह घर वापस आया और बहन मन्नू पर धारदार हथियार से ताबडतोड वार करने लगा। जिससे बहन गंभीर रूप से घायल हो गयी।

बीच बचाव करने पहुंची भाभी जिकरा परवीन पर भी दिलदार ने ताबडतोड कई वार कर दिया। जिससे नन्द व भाभी गंभीर रूप से घायल हो गयी। घटना को अंजाम देने के बाद दिलदार मौके से फरार हो गया। उधर यह मंजर पास पडोस के लोगो ने देखा तो हड़कम्प मच गया। तभी किसी ने इसकी सूचना क्षेत्रीय पुलिस को दे दी। जिस पर भारी पुलिस बल मौके में पहुंचकर घायल नन्द व भाभी को सरकारी एम्बुलेंस द्वारा इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा जहां डॉक्टर ने जिकरा परवीन को मृत घोषित कर दिया। वहीं नन्द मन्नू की हालत गंभीर देख कानपुर हैलेट के लिए रेफर कर दिया। जबकि पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना किन कारणों से हुयी है इसकी जानकारी नहीं लग सकी है। उधर पुलिस हत्यारे की तलाश में संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। बताया जाता है कि आरोपी ने खुद को पुलिस के सामने आत्म समर्पण कर दिया है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414
