Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवां थाना क्षेत्र के उमर गहना गाँव में गुरूवार की शाम संदिग्ध अवस्था में महिला ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया। वहीं मृतका के परिजनों ने गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगा। जानकारी के अनुसार बिन्दकी कोतवाली क्षेत्र के कोरईयां गांव निवासी रामसागर की 18 वर्षीय पुत्री कोमल ने एक वर्ष पूर्व विकास से प्रेम विवाह किया था। बताते है कि गुरूवार की शाम उसने संदिग्ध अवस्था में फांसी लगाकर आत्म हत्या कर लिया। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पोस्ट मार्टम हाउस में मृतिका के पिता रामसागर ने बताया कि उसकी पुत्री ने प्रेम विवाह किया था। शादी के कुछ महीनों बाद ससुराली जन दहेज की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर उसकी पुत्री गला दबाकर हत्या कर दी और आत्महत्या का रूप देने लिए शव को फांसी पर लटका दिया। वहीं पुलिस ने का कहना है कि पोस्ट मार्टम रिर्पोट के बाद ही मौत का कारण ज्ञात हो सकेगा।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By