Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिलें की सदर कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइन मिहल्ले में कचहरी के समीप बाइक पर सवार महिला चलती बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार असोथर थाना क्षेत्र के कधिया गांव निवासी रामकृपाल का 25 वर्षीय पुत्र राज कुमार उर्फ ज्ञान सिंह अपनी 50 वर्षीय माँ शिया दुलारी को बाइक पर सवार कर शहर इलाज कराने आ रहा था। जब बाइक सदर कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइन मिहल्ले में कचहरी के समीप पहुंची तभी बाइक पर पीछे बैठी शिया दुलारी रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई।

फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। वहीं अस्पताल में शिया दुलारी के पुत्र ज्ञान सिंह ने बताया माँ की तबियत ठीक नही थी उनका इलाज कराने शहर आए थे तभी बाइक से गिरकर माता जी घायल हो गई है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By