G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के आबूनगर मोहल्ले में टेंट लगाते समय मजदूर छत से नीचे गिरकर घायल हो गया। हादशे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरन्त घटना स्थल पर पहुंचकर घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के आबूनगर पुलिस चौकी के समीप मोहल्ला निवासी स्वर्गीय महेश चंद्र गौतम का 25 वर्षीय पुत्र सिद्धार्थ गौतम जो टेंट लगने का काम करता है।

वह मोहल्ले में टेंट लगाने गया था तभी टेंट लगाते समय वह छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे और अपने प्राइवेट वाहन से उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। घायल के साथ अस्पताल पहुंची उसकी माँ उषा गौतम ने घटना की जानकारी दी है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share