उत्तर प्रदेश फ़तेहपुर जिलें की बिंदकी कोतवाली क्षेत्र में श्री बालाजी सेवा न्यास द्वारा 40 पात्र महिलाओं को कंबल बांटे गए। कंबल पाकर खुश हुई महिलाएं जुग जुग जियो सदा सुखी रहो का आशीर्वाद दिया। श्री बालाजी सेवा न्यास के अध्यक्ष लक्ष्मी चंद्र उर्फ मोना ओमर ने इस मौके पर कहा कि संगठन द्वारा पात्र लोगों को हर प्रकार की मदद कई वर्षों से लगातार की जा रही है। जानकारी के अनुसार खजुआ ब्लॉक क्षेत्र के पारादान गांव में शुक्रवार की सुबह लगभग 10:00 बजे पूर्व प्रधान गणेश वर्मा के आवास परिसर में समाजसेवी तथा श्री बालाजी सेवा न्यास के अध्यक्ष लक्ष्मी चंद्र उर्फ मोना ओमर ने 40 पात्र महिलाओं को कंबल बांटे। जिसने भी कंबल पाया उसने जुग जुग जिया सदा सुखी रहो का आशीर्वाद दिया। कंबल वितरण कार्यक्रम में पूर्व प्रधान गणेश वर्मा, व्यापारी नेता अनूप अग्रवाल, अश्विनी मिश्रा ने भी अपने हाथों से पांच लोगों को कंबल प्रदान किया। इस मौके पर समाजसेवी तथा श्री बालाजी सेवा न्यास के अध्यक्ष लक्ष्मी चंद्र उर्फ मोना ओमर ने कहा कि श्री बालाजी सेवा न्यास द्वारा लगातार पात्र लोगों को विभिन्न प्रकार से सहयोग प्रदान किया जाता है। इस मौके पर पूर्व प्रधान गणेश वर्मा ने कहा कि पात्र व्यक्ति को दान देना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य होता है। और दान देने वाले व्यक्ति के पास हमेशा धन बढ़ता रहता है ईश्वर उसे सुखी और संपन्न रखता है। इस मौके पर व्यापारी नेता अनूप अग्रवाल ने कहा कि श्री बालाजी सेवा न्यास द्वारा ठंड के मौसम में कंबल बांटे गए हैं और यह संगठन हमेशा समाज सेवा के लिए तत्पर रहता है कई वर्ष से यह संगठन लगातार अच्छे नेक और पुण्य का कार्य कर रहा है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share