उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के भाऊपुर गांव के जंगल में रात में जेसीबी और डंफर ट्रैक्टर फर्राटे भरने लगते हैं। भूमि पर मिट्टी का खनन करने का परमीशन खान विभाग और प्रशासन से नहीं लिया गया। रात 10 बजे से सुबह 6.00 बजे तक बिना किसी रोक टोक के खनन किया जाता हैं। दिलचस्प तो यह है कि लगभग पन्द्रह दिनों से हो रहे अवैध खनन से राजस्व विभाग भी अनजान हैं। भाऊपुर गाँव में वन विभाग की सुरक्षित भूमि भी है। उसी के पास मिट्टी का खनन अवैध ढंग से किया जा रहा हैं। बताया जाता थाना क्षेत्र के साई के पास लगभग पन्द्रह बीघा भूमि पर एक फैक्ट्री निर्माणाधीन है। भाऊपुर से मिट्टी का अवैध खनन करके साई गांव के पास एक निर्मित फैक्ट्री में मिट्टी की पुराई हो रही हैं। खास बात तो यह है कि चौडगरा पुलिस चौकी के सामने से मिट्टी लोड डंफर और ट्रैक्टर बिना किसी रोक टोक के फर्राटे भर रहे हैं और पुलिस आंख बन्द किये है। खनन माफियाओं की पुलिस प्रशासन से गहरी सांठगांठ होना बताया जा रहा हैं। जिसके चलते राजस्व विभाग भी खामोश है। अवैध मिट्टी खनन का खेल लगभग रात 10:00 बजे से भोर पहर तक चलता है। जिससे प्रशासन के दामन दागदार ना हो सके।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

