Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के अर्न्तगत बाइक पर सवार होकर जा रही महिला चलती बाइक से गिरकर घायल हो गयी। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के कोर्रा कनक गांव निवासी राम सिरोहन की 55 वर्षीय पत्नी राजरानी शनिवार की दोपहर अपने भाई के साथ बाइक पर सवार होकर माइके से ससुराल जा रही थी।

जब बाइक ललौली थाना क्षेत्र के अर्न्तगत चलती बाइक से गिरकर घायल हो गयी। फोन कर घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेन्स को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेंस ने घायल महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By