Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधानगर थाना क्षेत्र के केशवपुर गाँव में शनिवार दोपहर युवती ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। जिसकी जानकारी परिजनों को हुई तो तुरन्त उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के केशवपुर गांव निवासी कुलदीप की 22 वर्षीय पत्नी गुड़िया देवी ने जहरीला पदार्थ खाकर।आत्महत्या करने का प्रयास किया। कुछ समय पश्चात जब उसकी हालत बिगडने लगी तो परिजनो ने तुरन्त फोन कर घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेन्स को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। इलाज कर रहे डॉक्टर ने उसकी हालत में सुधार बताया है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By