उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हथगांम थाना क्षेत्र के निहालपुर गांव में आज दोपहर अपने घर की खुली छत पर चढ़कर पतंग उड़ाते समय बालक नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के निहालपुर गांव निवासी लालमन का 9 वर्षीय पुत्र शुभम आज दोपहर अपने घर की खुली छत पर चढ़कर पतंग उड़ा रहा था। तभी वह छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो घर में हड़कंप मच गया। तुरंत उसको इलाज के लिए हथगांम सीएचसी लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने किशोर की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। वहीं घायल बालक के साथ अस्पताल पहुंचे घायल के नाना सुरेश ने घटना की जानकारी दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

