G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के कस्बे के समीप बाइक और साइकिल की भिड़ंत हो गई। जिसमें बाइक सवार किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थरियांव थाना क्षेत्र के इकारी गांव निवासी राजु पाल का 17 वर्षीय पुत्र पंकज पाल बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए हुसैनगंज कस्बे गया था।

तभी साइकिल सवार से उसकी भिडन्त हो गई। जिसमें पंकज पाल गंभीर रूप से घायल हो गया घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए हुसैनगंज सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे थे। तभी परिजन उसको शहर के किसी प्राइवेट अस्पताल इलाज कराने लेकर चले गए। घटना की जानकारी गांव निवासी बनवारी लाल ने दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share