उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के जमरांवां गांव में आज सुबह मायके आई महिला घर की छत पर धूप सेक रही थी। तभी अचानक बंदरो ने हमला कर दिया महिला बचाव के लिए पीछे को भागी और वह छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के रारी गांव निवासी महेश की 26 वर्षीय पत्नी प्रियंका जो अपने मायके हुसैनगंज थाना क्षेत्र के जमरावां गांव आई हुई थी।

आज सुबह वह घर की छत पर चढ़कर धूप सेक रही थी तभी अचानक बंदरों ने हमला कर दिया। बचाव के लिए वह पीछे को भागी और वह छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो घर में हड़कम्प मच गया। तुरंत उसको इलाज के लिए हुसैनगंज सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। साथ में अस्पताल पहुंचे प्रियंका के भाई दीपक ने घटना की जानकारी दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

