उत्तर प्रदेश फ़तेहपुर जिले के औंग थानां क्षेत्र का रहने वाला बाइक सवार युवक कानपुर जनपद के रामा देवी चौराहे के समीप ट्रक की टक्कर से गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे थे। जानकारी के अनुसार औंग थाना क्षेत्र के किशनी खेड़ा गांव निवासी वीरेंद्र पटेल का 24 वर्षीय पुत्र हिमांशु पटेल जो कानपुर जनपद में टाइल्स लगाने का काम करता था। बीती शाम वह बाइक पर सवार होकर किसी काम से रामादेवी चौराहे पर गया था।

तभी ट्रक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दिया जिससे हिमांशु गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे थे तभी हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर घायल को अपने वाहन से फतेहपुर जिला अस्पताल लेकर चले आए।

वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। घटना की जानकारी घायल के पिता वीरेंद्र ने दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share