उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे दो पर मुरादीपुर गाँव के समीप चार पहिया वाहन ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया।जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के राम सहाय का डेरा गुनीर गांव निवासी अरविंद कुमार का 40 वर्षीय पुत्र दीपेंद्र उर्फ दीपक बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था।

जब उसकी बाइक थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर मुरादीपुर गांव के समीप पहुंची। तभी चार पहिया वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे बाइक चालक दीपेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया, घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए गोपालगंज सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। घायल के साथ अस्पताल पहुंचे दीपेंद्र के पिता अरविंद कुमार ने बताया की चार पहिया वाहन ने इतनी जोरदार बाइक को टक्कर मारी की बाइक अभी भी चार पहिया वाहन में फंसी हुई है और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

