G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के फरीदपुर गांव की मोड पर चार पहिया वाहन और बाइक की भिड़ंत हो गई। जिसमें बाइक चालक घायल हो गया घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार मलवा थानां क्षेत्र के कुंवरपुर गांव निवासी बिहार का 26 वर्षीय पुत्र विनोद बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था।

जब उसकी बाइक बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के फरीदपुर गांव की मोड़ के समीप पहुंची तभी चार पहिया वाहन से उसकी भिडन्त हो गई। जिसमें बाइक चालक विनोद घायल हो गया घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए बिंदकी सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचने ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share