उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के जाफरगंज थाना क्षेत्र में ई-रिक्शे की टक्कर से बाइक सवार चालक सहित दो लोग घायल हो गए। घायल अवस्था में दोनो को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार जाफरगंज थाना क्षेत्र के गढ़ी गांव निवासी सुंदर लाल का 22 वर्षीय पुत्र जीतू गांव निवासी इलियास के 11 वर्षीय पुत्र सुल्तान को बाइक पर सवार कर घर से किसी काम से निकला था।

जब बाइक जाफरगंज और गढ़ी गांव के बीच पहुंची तभी ई-रिक्शे ने बाइक को टक्कर मार दिया। जिससे बाइक पर सवार चालक जीतू व किशोर सुल्तान दोनों घायल हो गए। घायल अवस्था में उनको इलाज के लिए बिंदकी सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं। घायलों में चालक जीतू की हालत गंभीर बनी हुई है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!