उत्तर प्रदेश फतेहपुर जनपद में एन जे फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही अवधी फिल्म दंश की शूटिंग पूरी हो चुकी है। इस अवधी फिल्म की शूटिंग जनपद के विभिन्न जगहों पर इसका फिल्मांकन किया गया है।बहुत ही जल्द ये फिल्म आप लोगों को N J FILM PRODUCTION यूट्यूब चैनल पर देखने को मिलेगी। आप को बताते चले इस फिल्म में जनपद की कई प्रतिभाओं ने अपनी प्रतिभा का जलवा बिखेरा हैं। यह फिल्म एक महिला प्रधान फिल्म है जो समाज को आईना दिखाती नजर आने वाली है। इस फिल्म की कहानी को लिखा है प्रतिभा सुरेश खांडेकर ने तो इस फिल्म के मुख्य कलाकारों में ज्योति गुप्ता, अनिल मौर्या, किरन गौतम, कुलदीप विश्वकर्मा, आज़मी कमर, आरती गुप्ता, विनोद गुप्ता, वेद प्रकाश, विनोद कॉमेडियन, रामजी श्रीवास्तव, विकास ओबेरॉय है। तो इस फिल्म को निर्देशित किया है जनपद के निर्माता/निर्देशक नदीम जावेद ने फिल्म में कैमरे की बागडोर संभाली है राजा कश्यप, अनिल मौर्या और अंशु ने फिल्म के कलाकारों ने बहुत ही अच्छा और बड़ी मेहनत के साथ काम किया है। तो वही फिल्म के निर्माता/निर्देशक नदीम जावेद ने बताया पूरी टीम ने बहुत मेहनत से इस फिल्म का निर्माण किया है और सभी ने अपना बेस्ट दिया। हमारी यह फिल्म दर्शकों को बहुत पसंद आएगी हमारी हमेशा से यही कोशिश रही है। कि हम समाज को साफ सुथरी और सामाजिक फिल्में दे और साथ ही साथ जनपद की प्रतिभाओं को भी एक अच्छा मंच दे ताकि वह भी भविष्य में अपनी प्रतिभा को और भी अधिक निखार सके।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share