उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के कोराई गांव के समीप अनियंत्रित बाइक सवार गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे और घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के कोराई गाँव निवासी भोला का 28 वर्षीय पुत्र गोलु बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था।

जब वह गाँव के बाहर पहुंचा तभी उसकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई जिससे बाइक चालक गोलु गंभीर रूप से घायल हो गया। हादशे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। वहीं घायल के साथ अस्पताल पहुंचे घायल के भाई मोहित ने घटना की जानकारी दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!