G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के खखरेरू थाना क्षेत्र के ऐमापुर गाँव के समीप साइकिल से मजदूरी कर घर वापस जा रहे 45 वर्षीय युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार धाता थाना क्षेत्र के डेंडासई गांव निवासी बृजलाल का पुत्र रामसुमेर रोज की भांति खखरेरू थाना क्षेत्र के अंतर्गत मजदूरी करने आता था।

साइकिल से गांव वापस जा रहा था। तभी ऐमापुर के समीप अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दिया। जिससे उसकी घटनास्थल पर मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाबत जानकारी पोस्टमार्टम हाउस में मृतक के भाई चंद्रशेखर ने दी है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share