उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर अचानक सामने आए कुत्ते को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। जिससे चालक गंभीर रूप से घायल हो गया घायल अवस्था मे उसको इलाज के अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी स्वर्गीय कधई सोनी का 40 वर्षीय पुत्र रामू सोनी बाइक पर सवार होकर कस्बे में सब्जी लेने निकला था। तभी नेशनल हाईवे 2 पर अचानक सामने आए कुत्ते आ को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई।

जिससे रामू सोनी गंभीर रूप से घायल हो गया हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे और फोन कर हादसे की जानकारी सरकारी एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!