G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फ़तेहपुर जिले के जाफ़रगंज थानां क्षेत्र के लालपुर दरौटा गाँव में स्थित राजकीय हाई स्कूल कालेज में खेलते समय छात्र साइकिल की टककर से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुँचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के दरौटा गाँव निवासी छोटे लाल का 15 वर्षीय पुत्र सत्यम जो गाँव में स्थित राजकीय हाई स्कूल कॉलेज में कक्षा 9 का छात्र है। स्कूल में छात्रों के साथ क्रिकेट मैच खेलते समय जब वह गेंद उठा रहा था।

तभी साइकिल सवार ने टक्कर मार दिया। जिससे छात्र सत्यम घायल हो गया। हादशे कि जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरन्त मौके पर पहुंचकर उसको इलाज के लिए बिंदकी सीएचसी पहुँचाया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एम्बुलेन्स से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। घायल छात्र के साथ अस्पताल पहुंची उसकी माँ राज कली ने घटना की जानकारी दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share